फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ban on use of disposables in Manali, notice sent to shopkeepers

Kullu News: मनाली में डिस्पोजल के इस्तेमाल पर रोक, दुकानदारों को भेजे नोटिस

Sat, 22 Feb 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 22 Feb 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Ban on use of disposables in Manali, notice sent to shopkeepers
नगर परिषद ने दिए तुरंत प्रभाव से डिस्पोजल कप-प्लेट का प्रयोग बंद करने के निर्देश
विज्ञापन

आदेश न मानने पर होगी कार्रवाई, पहले चरण में मालरोड के दुकानदारों को दिए नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में डिस्पोजल सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध लग गया है। अब दुकानदार चाय, सिड्डू, चाट या अन्य खाद्य सामग्री डिस्पोजल गिलास या प्लेट में नहीं दे सकेंगे। नगर परिषद ने इसके लिए दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। नगर परिषद ने आदेश दिए हैं कि तुरंत प्रभाव से डिस्पोजल सामग्री का प्रयोग बंद करें।

गौरतलब है कि पर्यटकों को खाने-पीने की सामग्री डिस्पोजल प्लेट और गिलासों में दी जाती है। मालरोड में इसका सबसे अधिक प्रचलन है। इससे गंदगी फैला रही है। पर्यटक मालरोड में सिड्डू, मोमोज आदि का स्वाद चखने के बाद प्लेट इधर-उधर फेंक रहे हैं। लिहाजा, नगर परिषद ने पूरे शहर में डिस्पोजल सामग्री के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। 30 जनवरी को नगर परिषद के जनरल हाउस की बैठक में इसका निर्णय लिया गया था। बैठक में पारित प्रस्ताव को धरातल पर उतारने के लिए अब मुहिम शुरू कर दी गई है। पहले चरण में मालरोड और आसपास के ऐसे दुकानदारों को नोटिस जारी हुए हैं, जो डिस्पोजल सामग्री का उपयोग करते हैं। उन्हें तुरंत इसका उपयोग बंद करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1996 व प्लास्टिक अपशिष्ठ प्रबंधन अधिनियम 2016 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--

मालरोड और आसपास के लगभग दो दर्जन दुकानदारों और छोटी दुकान चलाने वालों को नोटिस जारी हुए हैं। इसके बाद बाजार के अन्य हिस्से के लोगों को भी नोटिस जारी होंगे। सभी से अपील है कि शहर की सुंदरता को बनाए रखने में सहयोग करें। - मनोज लारजे - अध्यक्ष, नगर परिषद, मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed