फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ban imposed on the use of disposable items on Mall Road.

Kullu News: मालरोड पर डिस्पोजल सामग्री के इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध

Mon, 03 Aug 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Ban imposed on the use of disposable items on Mall Road.
मनाली में नगर परिषद कि मीटिंग में भाग लेते हुए।-संवाद
मनाली। नगर परिषद मनाली को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सोमवार को आयोजित नगर परिषद की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। अब मालरोड पर डिस्पोजल सामग्री के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही पर्यटकों को रेस्टोरेंट या खाद्य प्रतिष्ठान के बाहर सामग्री या खाद्य पदार्थ परोसने पर भी रोक रहेगी। सोमवार को नगर परिषद की अध्यक्ष चंद्रा पधान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कारोबारी, होटल संचालक, सफाई ठेकेदार, सफाई कर्मचारी और नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में सफाई व्यवस्था पर लोगों की शिकायतों पर चर्चा की गई। व्यवस्था सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण एवं सख्त निर्णय लिए गए। नगर परिषद की अध्यक्ष चंद्रा पधान ने कहा कि मनाली को स्वच्छ और पर्यटक अनुकूल बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के महासचिव रजनीश ने सफाई व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि वार्ड नंबर तीन में नियमित रूप से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी नहीं पहुंचते। उन्होंने सुझाव दिया कि नगर परिषद एक टोल फ्री शिकायत नंबर जारी करे, ताकि नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रा पधान ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत व्यापारी और दुकानदार अपनी सुविधा के अनुसार समय निर्धारित करेंगे और उसी समय कूड़ा उठाने वाली गाड़ी तथा सफाई कर्मचारी वहां पहुंचेंगे। इससे कूड़ा संग्रहण अधिक प्रभावी होगा। खुले में कूड़ा फेंकने की समस्या पर रोक लगेगी।

उन्होंने दोटूक कहा कि अब खुले में कूड़ा फेंकने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही मालरोड क्षेत्र में चल रही सभी अवैध गतिविधियों पर भी सख्ती से रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed