फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ban imposed on entry of outsiders into Sarahan forest

Kullu News: सराहन जंगल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

Tue, 21 May 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Ban imposed on entry of outsiders into Sarahan forest
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी की सराहन बीट के सराहन जंगल में अब बाहरी और नेपाल मूल के निवासी किसी तरह की अवैध गतिविधि नहीं कर पाएंगे। ग्राम सुधार सभा धारला शरानी बेहड़ और वन अधिकार समिति हुरन वार्ड ने सराहन जंगल में बाहरी और नेपाल मूल के लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई है।
विज्ञापन

नेपाल मूल के लोगों ने जंगल में बाड़बंदी कर बड़े-बड़े खेत तैयार किए हैं। खोदाई के बाद यहां पर भांग बिजाई की तैयारी थी। चरस बिजाई की तैयारी थी। घाटी की अधिष्ठात्री माता रूपासना और सनक ऋषि के इन जगहों में आने जाने के रास्ते हैं। इन्हें भी बाड़बंदी करके बंद किया गया है। ऐसे में तीन गांव हुरन, धारला शरानी, बेहड़ के बाशिंदों ने निर्णय लिया कि बाहरी लोगों को इस जंगल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

नेपाल मूल के लोग जंगल को नुकसान पहुंचाने के साथ ही अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। ग्राम सुधार सभा ने कहा कि अगर कोई भी नेपाली या बाहरी व्यक्ति किसी की भी जमीन में रह रहा है तो वह अपनी पहचान के लिए आईडी प्रूफ ग्राम सुधार सभा शरानी बेहड़ के पास जमा करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सुधार सभा शरानी बेहड़ के अध्यक्ष पूरन पुजारी ने कहा कि पुंथल पंचायत के सराहन जंगल में नेपाल मूल के व्यक्तियों ने उत्पात मचाया हुआ है। इसके चलते इस तरह का फैसला लिया गया है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से भी आग्रह किया है कि विभाग सराहन बीट का निरीक्षण करें। वन विभाग के आरओ जिया लाल ने कहा कि विभाग की ओर से जंगल में गश्त पहले से अधिक बढ़ाई जाएगी। रिपोर्ट भी उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed