फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Balh Mela begins with the arrival of the deities

Kullu News: देवताओं के आगमन से बाल्ह मेला शुरू

Tue, 25 Jul 2023 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 25 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Balh Mela begins with the arrival of the deities
जिला कुल्लू के बाह्य सराज की टकरासी सिथत बाल्ह मेले में ​शिरकत करते बंजार के जिभी से आए शेष नाग
कुल्लू। जिले की रघुपुर घाटी के टकरासी में देवता टकरासी नाग के सम्मान में तीन दिवसीय बाल्ह मेला मंगलवार से शुरू हुआ। मेले में देवता खुडीजल, व्यास ऋषि और बंजार के जिभी के देवता शेष नाम पूरे लाव लश्कर के साथ मेले में पहुंचे। देवताओं के पहुंचने से बाल्ह मेले का शुभारंभ हुआ। पारंपरिक मेले में उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़ देवताओं के आगे नतमस्तक हुई।
विज्ञापन

लोगों ने चारों देवताओं से बरसात से हो रहे नुकसान काे रोकने की प्रार्थना की। बाल्ह मेला 25 से 27 जुलाई तक मनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार देवता खुडीजल बाल्ह मेले में करीब 11 साल बाद पहुंचे हैं। खुडीजल और व्यास ऋषि का मिलन भी 12 वर्षों के बाद हुआ है। मेले में ढोल-नगाडों, नरसिंगों और शहनाई की स्वरलहरियों के साथ देव नृत्य हुआ।
विज्ञापन

कारदार शेर सिंह, कारदार इंद्र सिंह, कुमार दत्त शर्मा, लीला प्रसाद, रूप लाल शर्मा ने कहा कि लंबे अरसे बाद बाल्ह मेले में एक साथ चार देवताओं ने शिरकत की है। कहा कि मेले में देव संस्कृति के साथ पहाड़ी नाटी के दर्शन होते हैं। मेले को लेकर टकरासी, लगौटी तथा मुहान पंचायत के लोगों में खासा उत्साह है। पहले दिन देवताओं के दर्शन के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे और देवताओं का आशीर्वाद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed