फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bajaura's Preeti stood first in speech

Kullu News: भाषण में बजौरा की प्रीति रहीं अव्वल

Wed, 05 Jun 2024 05:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
Bajaura's Preeti stood first in speech
जीबी पंत मौहल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर करवाईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान मौहल में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य वक्ता फाउंडेशन फॉर लिविंग नॉलेज के निदेशक मधुसूदन सिंह रहे। संस्थान के प्रमुख राकेश कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान पर्यावरण के संरक्षण के लिए क्या काम कर रहा है।
संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. केसर चंद ने पर्यावरण दिवस पर आए मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मधुसूदन ने मरुस्थलीकरण और सूखा के बारे में बताया। संस्थान एक सप्ताह पहले से जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर, ढालपुर, नगवाईं तथा बजौरा में पर्यावरण मना रहा है।
विज्ञापन

इसमें भाषण, चित्रकला, क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में बजौरा स्कूल की कुमारी प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में भुंतर स्कूल के राजन तथा क्विज में भुंतर स्कूल की कुमारी अवंतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. किशोर कुमार ने पर्यावरण के लिए जीवनशैली में बदलाव की शपथ दिलाई। डॉॅ. मनीष त्रिपाठी ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर संस्थान की डॉ. सरला शाशनी, प्रशांत कुमार और स्कूलों के शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed