{"_id":"6ab017766ab13aa73a024952","slug":"bag-stolen-from-auto-rickshaw-20000-in-cash-missing-kullu-news-c-89-1-ssml1015-187262-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ऑटो से बैग चोरी, 20 हजार की नकदी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ऑटो से बैग चोरी, 20 हजार की नकदी गायब
विज्ञापन
कुल्लू। सब्जी मंडी चौक स्थित पार्किंग में खड़े ऑटो रिक्शा से बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। बैग में करीब 20 हजार रुपये नकदी के अलावा हिल ऑटो रिक्शा यूनियन भुंतर के महत्वपूर्ण दस्तावेज, कार्यवाही रजिस्टर और मुहरें थीं। मामले में यूनियन के प्रधान प्रेमचंद वर्धन की शिकायत पर पुलिस थाना भुंतर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार प्रेमचंद वर्धन ने बताया कि 17 सितंबर को उन्होंने ऑटो में तीन बैग रखे थे। इनमें से एक बैग में यूनियन के दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन और कार्यवाही रजिस्टर, विभिन्न मुहरें, पंचायत चौकीदार यूनियन की मुहर और करीब 20 हजार रुपये नकद थे। वह दोपहर करीब 12 बजे ऑटो लेकर सब्जी मंडी पार्किंग पहुंचे। तीनों बैग करीब दोपहर दो बजे तक ऑटो में ही रहे।
इसके बाद रात करीब 9:30 बजे वह घर चले गए। उनका कहना है कि उन्होंने ऑटो को पूरी तरह लॉक किया था। बाद में जांच करने पर एक बैग गायब मिला। उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति पर बैग चोरी करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
हिल ऑटो रिक्शा यूनियन भुंतर में करीब 130 सदस्य हैं। चोरी हुए बैग में यूनियन के महत्वपूर्ण दस्तावेज और मुहरे होने के कारण मामला गंभीर माना जा रहा है। भुंतर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।