{"_id":"68a07c4eb439455f8f08a437","slug":"bad-roads-are-testing-the-gardeners-kullu-news-c-89-1-ssml1012-154741-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: खराब सड़कें ले रहीं बागवानों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: खराब सड़कें ले रहीं बागवानों की परीक्षा
Sun, 17 Aug 2025 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 17 Aug 2025 06:09 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू में रोड़ के खस्ताहालत के चलते रास्ते में फंस रही सेब से भरी जीपे।-संवाद
मौसम साफ होते ही सेब तुड़ान में जुटे बागवान, अधिकतर ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद
सेब फसल को सब्जी मंडी तक पहुंचाने में आई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में खराब सड़कों ने इस बार बागवानों की खूब परीक्षा ले रही हैं। बागवानों को सेब की फसल को सब्जी मंड़ियों तक पहुंचाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। अधिकतर ग्रामीण संपर्क सड़कें बंद हैं या फिर खस्ताहाल हैं।
मौसम साफ होते ही बागवानों ने बगीचों का रुख कर दिया है। पांच दिन से लगातार बारिश के कारण बागवान सेब का तुड़ान नहीं कर पाए थे, लेकिन शुक्रवार शाम से मौसम साफ रहने पर शनिवार सुबह से ही बागवानों ने अपने बगीचों में सेब फसल का तुड़ान शुरू कर दिया है। हालांकि, शनिवार होने के कारण जिले की सभी सब्जी मंडियां बद रहीं। जिले की मंडियों में रविवार को बोली होनी है। ऐसे में बागवानों ने मंडियों तक सेब को पहुंचाने की तमाम कोशिशें कीं। बागवान रामलाल, सोहन लाल, मोहित, बुधराम, सुरेश, आलम चंद, प्रीतम ने कहा कि मौसम खुलते ही घाटी में सेब तुड़ान ने जोर पकड़ लिया है। दिनभर धूप खिलने से बागवानों ने बगीचों का रुख किया। सब्जी मंडियों में अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को अधिक सेब पहुंचने की उम्मीद है। लगातार बारिश के कारण सेब का तुड़ान नहीं हो पाया। इससे बागवान अपनी सेब की फसल को लेकर चिंतित होने लगे थे। कहा कि मौसम साफ होते ही आज तुड़ान शुरू किया गया। सड़कें खराब होने से फसल मंडियों तक पहुंचाने में भी दिक्कतें पेश आ रहीं हैं।