{"_id":"67605b70224876862a009116","slug":"ayush-health-center-will-be-built-in-shegli-with-a-budget-of-rs-60-lakhs-kullu-news-c-89-1-ssml1015-137018-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शेगली में 60 लाख बजट से बनेगा आयुष स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शेगली में 60 लाख बजट से बनेगा आयुष स्वास्थ्य केंद्र
Mon, 16 Dec 2024 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
अति दुर्गम क्षेत्र में केंद्र खुलने से ग्रामीणों को घर-द्वार के पास मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
दो मंजिल का होगा भवन, धरातल में बनेंगे ओपीडी और मरीजों के लिए प्रतीक्षा कक्ष
पहली मंजिल में चिकित्सकों के लिए किया जाएगा आवास का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। स्वास्थ्य खंड नग्गर के तहत अति दुर्गम क्षेत्र शेगली में आयुष स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। अति दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र बनने से ग्रामीणों को घर-द्वार उपचार की सुविधा मिलेगी।
बीमारी की हालत में ग्रामीणों को उपचार के लिए पतलीकूहल और मनाली का रुख नहीं करना पड़ेगा। आयुष विभाग ग्रामीणों को घर-द्वार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य केंद्र बना रहा है। सोमवार को मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने आयुष स्वास्थ्य केंद्र शेगली का भूमि पूजन किया।
आयुष विभाग स्वास्थ्य केंद्र शेगली के भवन निर्माण पर 60 लाख रुपये खर्च करेगा। दो मंजिला भवन का काम दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। धरातल मंजिल में ओपीडी, फार्मासिस्ट और मरीजों के लिए प्रतीक्षा कक्ष बनेंगे। पहली मंजिल में चिकित्सकों के लिए आवास बनेगा। विधायक ने कहा कि अति दुर्गम क्षेत्र शेगली में आयुष स्वास्थ्य केंद्र बनने से ग्रामीणों को घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में प्राथमिकता से कार्य कर रही है। इस दौरान जिला आयुष अधिकारी सोनिया, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, देवेंद्र नेगी, लक्ष्मण ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- स्वास्थ्य खंड नग्गर के तहत शेगली क्षेत्र काफी पिछड़ा है। ग्रामीणों को उपचार संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अति दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र का होना जरूरी है। -फत्तेह चंद, निवासी शेगली
-- सर्दियों में बर्फबारी ग्रामीणों की परीक्षा लेती है। इन दिनों में बीमार होने पर मरीज को उपचार संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र बनने से सुविधा होगी। -लोत राम, पूर्व उपप्रधान, पंचायत पनगां
-- शेगली और आसपास के क्षेत्रों में मरीज के बीमार होने पर अस्पताल तक पहुंचाना मुश्किल होता है। ग्रामीणों की मदद से मरीजों को पतलीकूहल या मनाली ले जाना पड़ता है। - चमन लाल, शेगली
-- शेगली में आयुष स्वास्थ्य केंद्र का खुलना ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों को अब बीमारी की हालत में घर-द्वार के समीप उपचार सुविधा मिलेगी। -तोत राम, शेगली
--