फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Avalanche near Dhundhi bridge, Manali-Keylong road remained closed for one and a half hour

Kullu News: धुंधी पुल के पास हिमस्खलन, डेढ़ घंटे बंद रहा मनाली-केलांग मार्ग

Mon, 18 Mar 2024 05:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
Avalanche near Dhundhi bridge, Manali-Keylong road remained closed for one and a half hour
बीआरओ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बहाल की सड़क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। मनाली-केलांग मार्ग रविवार रात करीब डेढ़ घंटे तक आवाजाही के लिए बंद रहा। धुंधी पुल के समीप रविवार रात हिमस्खलन हो गया। इस कारण सड़क दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई। लाहौल जिला आपदा प्रबंधन ने हिमस्खलन के बाद वाहनों की आवाजाही रोक दी।

मनाली-केलांग मार्ग बंद होने की सूचना बीआरओ को मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को डेढ़ घंटे के बाद बहाल किया गया। रात 10:00 बजे बंद हुए मनाली-केलांग मार्ग को बीआरओ ने 11:30 बजे बहाल कर दिया। अटल टनल रोहतांग के आसपास भारी बर्फबारी हुई है। ऐसे में कई जगहों पर हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मार्ग को अब यातायात बहाल कर दिया है। सोमवार से पर्यटकों को भी फोर बाई फोर वाहनों में जाने की अनुमति दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed