फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Autumn Festival will start from Christmas

Kullu News: क्रिसमस से शुरू होगी शरदोत्सव की धूम

Mon, 02 Dec 2024 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 02 Dec 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Autumn Festival will start from Christmas
मनाली मेुं विंटर कार्निवाल की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते विधायक भुवनेश्वर गौड़।-स
मनाली में दो से छह जनवरी तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल
विज्ञापन


विंटर क्वीन, वॉयस ऑफ कार्निवाल और सांस्कृतिक दल होंगे आकर्षण
तैयारियों को लेकर विधायक भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली (कुल्लू)। राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्यटन नगरी मनाली में हर साल की भांति इस बार भी 2 से 6 जनवरी तक विंटर कार्निवाल होगा।
इसको लेकर सोमवार को मनाली में अधिकारियों की बैठक हुई। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने इसकी अध्यक्षता की। एसडीएम रमण कुमार शर्मा बैठक में मौजूद रहे।

विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि 13वां राष्ट्रीय विंटर कार्निवल धूमधाम से मनाया जाएगा। विंटर क्वीन, वॉयस ऑफ कार्निवाल, उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला, विभिन्न राज्यों के दलों के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दल मुख्य आकर्षण होंगे। महिला मंडलों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इस दौरान वॉलीबाल, बास्केटबाल और रस्साकशी प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। शरदोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियां बनाई गई हैं। उन्होंने कमेटी में शामिल सदस्यों से समय पर सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि इस वर्ष आय बढ़ाने के लिए तंबोला दिसंबर में शुरू किया जाएगा। बस अड्डे और नेहरू पार्क में प्लॉट आवंटन की संख्या बढ़ाई जाएगी। गत वर्ष विंटर कार्निवाल में लगभग 1.2 करोड़ व्यय हुए थे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि विंटर कार्निवाल नए स्वरूप में नजर आएगा। इसकी धूम 25 दिसंबर से शुरू होगी। विंटर कार्निवाल से पहले क्रिसमस और न्यू ईयर तक कई कार्यक्रम करवाए जाएंगे, जिससे पर्यटक प्रदेश सहित कुल्लू जिले की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हो सकें। आयोजन को सफल बनाने के लिए मालरोड को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। पर्यटकों को कुल्लू की समृद्ध संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए मालरोड पर एक स्टेज बनाया जाएगा। यहां 25 दिसंबर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्निवल का शुभारंभ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed