फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Attempted theft by breaking the shutter of gramin bank

ग्रामीण बैंक का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास

Wed, 09 Jun 2021 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Attempted theft by breaking the shutter of gramin bank
पतलीकूहल (कुल्लू)। पुलिस थाना पतलीकूहल के तहत आने वाले दवाड़ा में बुधवार तड़के ग्रामीण बैंक में शातिरों ने शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया। लेकिन वह चोरी करने में सफल नहीं हो सके। शातिर बैंक में चोरी करने के लिए अपने साथ बेल्डिंग मशीन व सरिया लेकर आए थे। लेकिन एक स्थानीय निवासी के शोर मचाने के बाद शातिर मौके से भाग गए। चोरी की इस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे में इन दोनों की हरकत रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार दवाड़ा गांव के बुजुर्ग व्यक्ति हरि सिंह रोजाना की तरह बुधवार सुबह करीब चार बजे भ्रमण के लिए घर से निकले थे। जब वह बैंक के पास पहुंचे तो उन्हें बैंक के अंदर आवाज सुनाई दी। शटर थोड़ा खुला देखा तो उन्हें महसूस हुआ कि कोई व्यक्ति बैंक में चोरी करने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद उन्होंने चोर-चोर कह कर शोर मचाया। इसके बाद बैंक के अंदर से दो युवक भागकर बाहर निकल गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी करवाई और मौके पर पड़ी वेल्डिंग मशीन के मालिक का पता करने के लिए सभी वेल्डिंग दुकानों की छानबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस ने पाया कि बैंक के स्ट्रांग रूम का ताला टूटा था। लॉकर को वेल्डिंग मशीन से तोड़ने की कोशिश की गई थी। लेकिन शाति लॉकर को नहीं तोड़ सके। स्ट्रांग रूम में रखी दो अलमारी के ताले खुले हुए थे। बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की तार कटी हुई थी। पानी की टंकी के साथ एक ताला भी काटा हुआ था। इसे काटने के लिए शातिर औजार साथ लाए थे। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद जब लॉकर का ताला खोला गया तो इसमें रखा 10 लाख कैश सुरक्षित पाया गया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी सुंदर सिंह (21) निवासी सोनीपत, हरियाणा, इमरान (21) निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। दोनों हरियाणा के लिए फरार हो चुके थे। उन्हें जिले से बाहर जाने से पहले पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी सुंदर दवाड़ा में पहले कुछ साल से वेल्डिंग दुकान में काम कर चुका था। कुछ समय पहले यहां आया और उसी दुकान में उस मालिक के साथ दोबारा काम करने लगा। दो दिन पहले उसका दोस्त इमरान भी कुल्लू पहुंचा। रात में बैठकर दोनों ने शराब पीकर बैंक लूटने की योजना बनाई। आरोपियों से कड़ी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed