फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Athletes will showcase their prowess in sports including kabaddi, basketball, and boxing.

Kullu News: कबड्डी, बास्केटबाॅल सहित बाक्सिंग में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Athletes will showcase their prowess in sports including kabaddi, basketball, and boxing.
दशहरा उत्सव में 23 से 26 अक्तूबर तक ढालपुर में होंगे मुकाबले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान 23 से 26 अक्तूबर तक ढालपुर में कबड्डी, बास्केटबॉल और बॉक्सिंग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इनमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाएंगे। जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने बताया कि उत्सव के दौरान खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इन मुकाबलों को लेकर खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और जिला में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। हर साल दशहरा में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जाती है। ऐसे में इस साल भी खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताएं रथ मैदान और बास्केटबाॅल मैदान में करवाई जाएगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed