फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Atal Tunnel's North Portal Flavored with Local Cuisine

Kullu News: स्थानीय व्यंजनों से महका अटल टनल का नॉर्थ पोर्टल

Fri, 17 Oct 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 17 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Atal Tunnel's North Portal Flavored with Local Cuisine
लोगों के साथ पर्यटकों ने भी लिया स्थानीय व्यंजनों का स्वाद
विज्ञापन

ग्रामीण स्वाद महोत्सव, पोषण पखवाड़ा में हुई व्यंजन स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल का नॉर्थ पोर्टल स्वयं सहायता समूह के बनाए स्थानीय व्यंजनों से महक उठा।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के समीप ग्रामीण स्वाद महोत्सव : पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा मुख्यातिथि रहीं। स्वाद भी, पोषण भी थीम के तहत स्थानीय पंचायत के छह स्वयं सहायता समूहों के बीच स्थानीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जागृति महिला मंडल शाशिन, ट्रकचुक महिला मंडल शाशिन, ड्राबला स्वयं सहायता समूह कोकसर, मञ्जुश्री स्वयं सहायता समूह डिंफुक, छेदक स्वयं सहायता समूह खिनांग और सांगे स्वयं सहायता समूह पुरद गोंधला ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय व्यंजनों को जिले के नागरिकों और पर्यटकों के बीच प्रोत्साहित करना रहा। स्वयं सहायता समूह ने चिलड़ा, खीरी और मार, कूल्ड, छलमा और मार तथा नमकीन चाय और अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। विधायक अनुराधा राणा ने स्वयं सहायता समूहों की सराहना की और उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन देते हुए हर एक समूह को 25,000 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमें स्थानीय व्यंजनों और मोटे अनाज के प्रति समाज में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। मोटे अनाज स्वादिष्ट होने के साथ हमारे शरीर को सभी प्रकार के पौष्टिक तत्व प्रदान करता है जिससे हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है। शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी बेहतर होती है। कार्यक्रम में बीडीओ डाॅ. विवेक गुलेरिया, जिला कांग्रेस समिति अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर, जिला परिषद सदस्य निर्मला देवी तथा बीडीसी सदस्य अंजू देवी आदि उपस्थित रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed