{"_id":"6ad66057a20f89fcc2024048","slug":"asha-won-a-gold-medal-in-the-kurash-competition-kullu-news-c-89-1-klu1002-189759-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आशा ने कुराश प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आशा ने कुराश प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मड़ग्रां की छात्रा आशा कुमारी ने राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। आशा ने शानदार प्रदर्शन से साबित किया कि मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के दम पर सफलता हासिल की जा सकती है।
आशा कुमारी के साथ प्रतियोगिता में गए कोच एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मड़ग्रां के शारीरिक शिक्षा अध्यापक राजेंद्र सिंह और राजकीय उच्च पाठशाला भुजंड के शारीरिक शिक्षा अध्यापक हीरा लाल ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। आशा कुमारी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में भी राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। शिक्षा उप निदेशक, स्कूल शिक्षा एवं जिला स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत ठाकुर और एडीपीओ विनोद तोहफा ने भी आशा कुमारी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उधर, विधायक अनुराधा राणा ने भी आशा कुमारी को बधाई दी है। संवाद
................
कहां हुई प्रतियोगिता, कब हुई...अपेक्षित