फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Arrangements fell short, Manali remained jammed all day long

Kullu News: बौने पड़ गए इंतजाम, मनाली दिनभर रहा जाम

Mon, 23 Dec 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 23 Dec 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Arrangements fell short, Manali remained jammed all day long
आधे घंटा का सफर तय करने के लिए लग गए दो से तीन घंटे
विज्ञापन

पर्यटन नगरी क्रिसमस मनाने मनाली में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
संजय भारद्वाज
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की भीड़ ने तमाम व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। क्रिसमस की पूर्व संध्या से एक दिन पहले मनाली एक तरह से जाम हो गई।
दिनभर वाहन सड़क पर रेंगते देखे गए। सुबह और शाम के समय जाम की समस्या अधिक रही। आधा घंटा के सफर के लिए दो से तीन घंटे लग गए। स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे शाम सात बजे साढ़े छह बजे तक घर नहीं पहुंचे। सैर करने निकले पर्यटक भी फंसे रहे। यातायात से निपटने के लिए तमाम व्यवस्था बौनी पड़ गई।
विज्ञापन

मनाली में क्रिसमस और नववर्ष के चलते पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी है। शुक्रवार को 1286, शनिवार को 1826 और रविवार को 1756 पर्यटक वाहन मनाली आए। सौ से अधिक वोल्वो बसों में भी पर्यटक आए हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने का क्रम 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। वाहनों के बढ़ते दबाव से निपटने के इंतजाम नाकाफी हैं। पुलिस मुख्यालय से मांगी अतिरिक्त पुलिस अभी तक नहीं पहुंची। सड़क किनारे मनमर्जी से वाहन खड़े करने वालों को रोकने वाला कोई नहीं है। सोमवार सुबह 11:00 बजे वाहंग से फोरलेन पुल, फोरलेन पुल से वोल्वो बस स्टैंड, रामबाग से हिडिंबा मंदिर और ओल्ड मनाली मार्ग तक वाहनों की लाइन लगी। शाम को अटल टनल की ओर से पर्यटक वाहन मनाली आने लगे तो फिर जाम लग गया। पुलिस जवान कड़ाके की ठंड के बावजूद यातायात नियंत्रण में जुटे रहे। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सर्किट हाउस के समीप दो वाहन खराब हो गए थे। इस वजह से दोपहर को हिडिंबा मंदिर मार्ग पर जाम लग गया। अभी तक अतिरिक्त पुलिस जवान भी नहीं मिले है। पुलिस यातायात नियंत्रण में मुस्तैदी से जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नववर्ष पर क्या होगी स्थिति
पर्यटकों के आने का क्रम अभी शुरू हुआ है। पर्यटक वाहनों का आंकड़ा 2000 भी नहीं पहुंचा। क्रिसमस और 31 दिसंबर को यह आंकड़ा 3500 वाहनों के पार हो जाएगा। उस वक्त यातायात व्यवस्था का क्या होगा, इसका अंदाजा सोमवार की स्थिति को देखकर लगाया जा सकता है। स्थानीय निवासी सुरेश कश्यप, लकी, प्रीतम ने बताया कि क्रिसमस और नववर्ष पर अधिक भीड़ रहती है। तमाम इंतजाम पहले ही कर लेने चाहिए। अन्यथा पर्यटन को नुकसान उठाना पड़ सकता है। जाम लगने से हर साल पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है।

--
सड़क किनारे खड़े हो रहे वाहन, रोकने वाला कोई नहीं
आलम यह है कि मनाली में वाहनों को पार्क करने में भी नियम तोड़े जा रहे हैं। वोल्वो बस स्टैंड से लेकर मनाली बाजार तक जगह-जगह सड़क किनारे वाहन खड़े हो रहे हैं। अस्पताल मार्ग का भी यही हाल है। पर्यटन स्थलों में भी अवैध पार्किंग को रोकने वाला कोई नहीं नहीं है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed