{"_id":"653bfa61dd6767a8550dde36","slug":"arbitrary-parking-double-prices-being-charged-kullu-news-c-89-1-klu1001-9858-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पार्किंग में मनमानी, दाेगुने वसूले जा रहे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पार्किंग में मनमानी, दाेगुने वसूले जा रहे दाम
Fri, 27 Oct 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में आने वाले लोगों को अपनी गाड़ी पार्क करने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। पार्किंग में काफी ज्यादा दाम वसूले जा रहे हैं। अवसर देखकर पार्किंगों के दाम एकाएक बढ़ा दिए हैं। नगर परिषद की पार्किंग में दशहरा से पहले गाड़ी पार्क करने के 50 रुपये लिए जा रहे थे।
दशहरा शुरू होते ही अब यहां पर लोगों से 100 रुपये वसूले जा रहे हैं। निजी पार्किंग में भी 100 रुपये के बजाय अब 200 रुपये वसूले जा रहे हैं। दशहरा उत्सव की आड़ में पार्किंग चलाने वाले ठेकेदार खूब चांदी कूट रहे हैं। लोग मजबूरी में पार्किंग में गाड़ी पार्क करने को मजबूर हैं। पार्किंग के दाम दोगुना करने से लोगों में रोष है।
इस बार दशहरा उत्सव में सरवरी बस स्टैंड से ढालपुर में पशु मैदान तक बसों की आवाजाही को बंद किया हुआ है। निजी गाड़ियों में ढालपुर की तरफ से आने वाले लोग जब पार्किंग में गाड़ी पार्क करने जा रहे हैं, तो उन्हें 50 रुपये की जगह 100 रुपये की पर्ची थमाई जा रही है। पार्किंग में वसूले जा रहे अधिक पैसों को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
दशहरा उत्सव के दौरान प्रशासन ने मिनी सचिवालय में 70, शास्त्रीनगर में 50, विपाशा मार्केट में 40, होटल सरवरी के साथ 100, खोरी रोपा में 700, अखाड़ा बाजार टापू पुल 100 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की है। कैटल ग्राउंड में 50 वाहन पार्क किए जा सकते हैं।
इस संबंध में नगर परिषद के ईओ बीआर नेगी ने कहा कि पार्किंग के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। अगर कोई अधिक पैसे वसूल करता हुआ पकड़ा गया तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।