{"_id":"5dbb0d7e8ebc3e93b43476ac","slug":"aprajita-kullu-news-sml31261644","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन में पौष्टिक पदार्थ करें शामिल, बीमारियों से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजन में पौष्टिक पदार्थ करें शामिल, बीमारियों से बचें
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
कुल्लू के शमशी आईटीआई में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में भाग लेती पररशिक्षू।
- फोटो : Kullu
Link Copied
कुल्लू। महिला को सशक्त बनने के लिए शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। अगर महिला स्वस्थ होगी, तभी वह आगे बढ़ सकेगी। ध्यान रहे कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी डाइट भी चाहिए। भोजन में पौष्टिक पदार्थों को शामिल करने से हम कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुबह का खाना लेना न भूलें।
विज्ञापन
यह बात स्वास्थ्य विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देचेन वागमों ने कही। उन्होंने आईटीआई शमशी में वीरवार को आयोजित अपराजिता कार्यक्रम 100 मिलियन स्माइल्स के दौरान बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हाथ में हथियार लेकर चलने से महिला सशक्त नहीं होगी। सशक्तीकरण की दिशा में सबसे पहले शिक्षा है। शिक्षा के बाद सबसे जरूरी अच्छा स्वास्थ्य है। उन्होंने कहा कि घरों में रोटियां बनाने के लिए सुपर फाइन आटे का इस्तेमाल हो रहा है, जबकि इस आटे में पौष्टिक तत्व नहीं होते हैं। ऐसे में घरों में भूरे रंग के आटे का इस्तेमाल करे। जंक फूड खाने से परहेज करे। पिछले दिनों जिले में चलाए पोषण माह के तहत देखने में आया है कि 80 फीसदी बच्चों में खून की कमी पाई है। इसकी वजह अच्छी डाइट की बजाय जंक फूड खाना है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म को कुल्लू में बुरा मानते हैं। इस पर कोई भी खुलकर चर्चा नहीं करना चाहता है। लेकिन यह साधारण प्रक्रिया है। इसको लेकर स्वास्थ्य केंद्रों में परामर्श भी दिया जाता है। महिलाओं में बदलाव लाने की क्षमता है। जब महिला सशक्त और स्वतंत्र होगी तभी उसके खिलाफ होने वाले अपराधों में भी कमी आएगी। आईटीआई शमशी के प्रधानाचार्य इंजीनियर सुनील शर्मा ने कहा कि महिलाओं के प्रति सोच में अब काफी बदलाव आया है। सरकार भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की अपराजिता मुहिम सराहनीय है। ऐसे अभियान ग्रामीण स्तर पर भी चलाए जाने की आवश्यकता है। इस दौरान प्रशिक्षक युवराज ठाकुर, वंदना गुप्ता, अंजू नेगी, रेखा देवी, कांता देवी, दीपिका, जनक राज, तोयलकांत ठाकुर आदि मौजूद रहे।
कुल्लू के शमशी आईटीआई में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में जानकारी देते हुए।- फोटो : Kullu
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।