फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Approval for opening police post in Shinkula

Kullu News: शिंकुला में पुलिस चौकी खोलने को मंजूरी

Wed, 04 Dec 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 04 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Approval for opening police post in Shinkula
लाहौल की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी के बाद वीरवार को  कुछ यूँ दिखा नजारा।-संवाउ
16580 फीट ऊंचे दर्रा पर चौकी खोलने की वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन

जांस्कर-मनाली के बीच सफर करने वाले पर्यटकों और राहगीरों को मिलेगी राहत
दिनेश जस्पा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। समुद्रतल से 16580 फीट की ऊंचाई पर शिंकुला दर्रा में पुलिस चौकी खुलने का रास्ता साफ हो गया है। वित्त विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
शिंकुला दर्रे में पुलिस चौकी खुलने से जांस्कर-मनाली के बीच आवाजाही करने वाले राहगीरों और पर्यटकों को मदद मिलेगी। दर्रा में पल-पल बदलते मौसम के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब पुलिस चौकी खुलने से शिंकुला दर्रा को आर-पार करने वाले लोगों के साथ पर्यटकों को सहारा मिलेगा।
विज्ञापन

इस चौकी के अंतर्गत दारचा पंचायत के गांव दारचा, जिस्पा, समदो, रारिक छिका, दारचा दंगमा और योचे भी शामिल होंगे। अभी तक यह पंचायत पुलिस थाना केलांग के अंतर्गत आती है। शिंकुला दर्रे की परिस्थितियों को देखकर इस बार लाहौल-स्पीति पुलिस ने सीमा सड़क संगठन के साथ मिलकर एक हट पहले ही बनाया है। इसमें आपात परिस्थिति में ठहराने की व्यवस्था है। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने शिंकुला में पुलिस चौकी खोलने का वित्त विभाग से अधिसूचना जारी होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिंकुला में पुलिस चौकी खुलने से विभिन्न श्रेणियों के छह पद भरने की मंजूरी मिली है। विधायक ने बताया कि शिंकुला में पुलिस चौकी खुलने से जांस्कर-मनाली के बीच सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह चौकी अहम होगी। ऐसे स्थान पर सुविधाएं मिलने से पर्यटन व्यवसाय में भी काफी इजाफा होगा। घाटी के लोगों का कहना है कि आने वाले समय में सरचू और शिंकुला भी टूरिस्ट हब के रूप में उभरकर सामने आएगा। ऐसे में शिंकुला जैसे स्थान पर पर्यटकों सहित आम जनमानस की सुविधा के लिए पुलिस चौकी जरूरी थी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed