{"_id":"67d1c0df7832dbe6eb09f52e","slug":"appointment-letters-given-to-seven-forest-friends-of-jiba-nala-range-kullu-news-c-89-1-klu1002-143143-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जीबा नाला रेंज के सात वन मित्रों को दिए नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जीबा नाला रेंज के सात वन मित्रों को दिए नियुक्ति पत्र
Wed, 12 Mar 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 12 Mar 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। वन मित्रों की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रदेश भर के चयनित युवाओं की नियुक्ति शुरू हो गई है। जिले में भी विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देना शुरू कर दिए हैं।
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क वन मंडल शमशी के अंतर्गत जीबानाला रेंज में बुधवार को सात वन मित्रों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। यह जानकारी जीवन नाल वन परिक्षेत्र अधिकारी, रेंज ऑफिसर विक्रम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार के अंतिम आदेशों के बाद इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। इनके लिए वर्दी का नाप भी लिया गया है। अब सभी वन मित्र अपनी-अपनी बीटों में वन रक्षक के साथ वनों की रखवाली करेंगे। इस दौरान डिप्टी रेंज ऑफिसर एनएस कटोच, वन रक्षक विजेंदर, बॉबी, मंजू बाला, राकेश कुमार, चेत राम भी उपस्थित रहे। संवाद
--