फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Apply fertilizer for good garlic crop in Kullu

Kullu News: लहसुन की उम्दा फसल के लिए डालें खाद

Fri, 09 Feb 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Apply fertilizer for good garlic crop in Kullu
कुल्लू के ऊझी घाटी में ​पावर ट्रीलर लगाता किसान।
खराहल (कुल्लू)। जिले में लहसुन की खेती बड़े पैमाने पर हो रही है। इससे सैकड़ाें किसान प्रत्यक्ष तौर से जुड़े हैं। किसान इससे अच्छी आमदनी भी अर्जित कर रहे हैं। हाल ही में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद अब लहसुन फसल में जान आई है।
विज्ञापन

सूखे के चलते लहसुन की फसल पीली पड़ने लगी थी। ऐसे में लहसुन उत्पादकों को कृषि विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लहसुन पौधों के विकास के लिए निराई कार्य के साथ नत्रजन खाद डालें। इससे लहसुन फसल की बढ़ोतरी और गुणवत्ता बेहतर होगी। लिहाजा किसानों को समय रहते लहसुन फसल की निराई करनी चाहिए।
विज्ञापन

जिले में करीब 1500 हेक्टेयर भूमि पर लहसुन की पैदावार हो रही है। कुल्लू के लहसुन की डिमांड दक्षिण भारत में अधिक रहती है। जिले में लहसुन का लाखों का कारोबार होता है। इन दिनों पौधों की वृद्धि होनी शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरपतवार की वजह से फसल के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ता है। किसानों को लहसुन में दो-तीन निराई करनी चाहिए। लहसुन के पौधे बड़े होने की अवस्था में मिट्टी चढ़ाएं। लहसुन उत्पादक देवराज नेगी, लाल चंद, ज्ञान, अमित ठाकुर, अनूप राम आदि ने कहा कि इन दिनों वे लहसुन की निराई में जुट गए हैं। बारिश होने के कारण लहसुन पौधों का विकास बेहतर हो रहा है।

...

खरपतवार उगने से फसल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। दो-तीन बार निराई से पौधों का विकास बढि़या और गुणवत्ता भी अच्छी होती है। अधिक जानकारी के लिए कृषि विशेषज्ञों से संपर्क करें।
-पंजवीर ठाकुर, उपनिदेशक कृषि विभाग कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed