फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Apples sold at throwaway prices in the markets: Danvendra

मंडियों में औने-पौने दाम में बिका सेब : दानवेंद्र

Tue, 01 Oct 2024 04:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:12 PM IST
विज्ञापन
Apples sold at throwaway prices in the markets: Danvendra
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे जिले के हजारों बागवानों की आजीविका पर असर पड़ रहा है। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी दानवेंद्र सिंह ने कहा कि बागवानों को मंडियों में सेब के दाम औने-पौने मिल रहे हैं। बाजार में आढ़तियों की ओर से तय किए गए दामों पर सेब बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इससे बागवानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस सरकार ने बागवानों को अपने सेब की कीमतें खुद तय करने का अधिकार देने का वादा किया था। इस साल हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश की कमी के कारण सेब की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई।
विज्ञापन

आवश्यक चिलिंग आवर्स की कमी के कारण फसल का उत्पादन कम रहा है। मौसम केे कारण सेब की गुणवत्ता भी खराब हुई है। करीब 65 फीसदी सेब डी-ग्रेड का है। उन्होंने प्रदेश सरकार से सेब की फसल को लेकर प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed