{"_id":"6891ff51f582bf195f015e18","slug":"apples-are-being-transported-to-delhi-and-chandigarh-in-private-volvo-buses-kullu-news-c-89-1-klu1001-153960-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: निजी वोल्वो बसों में दिल्ली और चंडीगढ़ ढोया जा रहा सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: निजी वोल्वो बसों में दिल्ली और चंडीगढ़ ढोया जा रहा सेब
Wed, 06 Aug 2025 06:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 06 Aug 2025 06:25 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। निजी वोल्वो बसों में गुपचुप तरीके से दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए सेब ढोया जा रहा है। नियमों को ताक पर रखकर दिल्ली के लिए भेजे जा रहे सेब के कारण कुल्लू जिला के ट्रक ऑपरेटरों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुल्लू ट्रक यूनियन के पास 600 से अधिक गाड़ियां हैं। सेब सीजन के दौरान उन्हें सबसे अधिक काम मिलता है।
निजी वोल्वो में सेब ढोने से ट्रक ऑपरेटर परेशान हैं। वहीं वोल्वो में ओवरलोडिंग से हादसों की भी आशंका बनी हुई है। ट्रक ऑपरेटर यूनियन कुल्लू के सदस्यों ने पुलिस के सहयोग से कुल्लू फोरलेन पर नाका लगाया। इस दौरान वोल्वो बसों की चेकिंग की गई। कई वोल्वो में 10, 20 किलो के कार्टन मिले। पुलिस ने निजी वोल्वो बसों में सेब व नाशपाती कार्टन ले जा रहे चालकों के चालान काटने के साथ ही उन्हें हिदायत भी दी। ट्रक यूनियन कुल्लू के उपाध्यक्ष विशाल सूद ने कहा कि ऐसा मामला पहली बार नहीं आया है। पिछले वर्ष भी वोल्वो बसों में फल और सब्जियों की ढुलाई की शिकायतें आई थीं। बबेली में जांच की तो कुछ बसों से सेब के क्रेट मिले थे। वोल्वो बसों में ओवरलोडिंग केवल ट्रांसपोर्ट यूनियन को आर्थिक नुकसान ही नहीं पहुंचा रही बल्कि यात्रियों की जान को भी खतरा है। ट्रक चालकों ने पुलिस अधीक्षक कुल्लू और आरटीओ कुल्लू से मांग की है कि वोल्वो बसों में माल ढुलाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने कहा कि निजी वोल्वो में सेब ढुलाई करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पिछले सप्ताह भी सब्जी ढोने वाली वोेल्वो बसों के चालान किए गए थे। विभाग लगातार निगरानी रख रहा है। अगर फिर से ऐसा हो रहा है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
-राजेश भंडारी, आरटीओ कुल्लू