{"_id":"60e1e4478ebc3ec20a706153","slug":"apple-will-be-able-to-reach-vegetable-markets-safely-kullu-news-sml375736453","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडियों तक सुरक्षित पहुंच सकेगा सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडियों तक सुरक्षित पहुंच सकेगा सेब
विज्ञापन
कुल्लू। कुल्लू-पीज सड़क को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने सड़क की टारिंग शुरू कर दी है। सेब सीजन से ठीक पहले सड़क पर टारिंग होने से किसानों-बागवानों को राहत मिलेगी। सब्जी मंडियों तक सेब भी सुरक्षित पहुंच सकेगा। इससे पहले खस्ताहाल सड़क पर बागवानों का सेब मंडियों में पहुंचने से पहले दागी हो जाता था।
कुल्लू-पीज सड़क में बढ़ई नाले से पीज तक आठ किलोमीटर में टारिंग की जाएगी। इसके लिए विभाग ने वार्षिक रखरखाव परियोजना के तहत 80 लाख के बजट का प्रावधान किया है। टारिंग होने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। घाटी के पर्यटन स्थलों में घूमने पहुंच रहे पर्यटकों को भी इसका फायदा मिलेगा। गौर रहे कि सेब सीजन के दौरान बागवानों को सेब सब्जी मंडियों तक पहुंचाना चुनौती भरा रहता है। खस्ताहाल और सर्पीली सड़क के कारण सेब मंडियों में पहुंचने से पहले ही दागी हो जाता है। इसके चलते बागवानों को फसल के बेहतर दाम नहीं पाते। बागवान नरोत्तम दास, बुधराम, दिले राम, जीवन सिंह ने कहा कि सड़क में गड्ढों के कारण फसल को मंडियों तक ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खस्ताहाल सड़क पर गड्ढों से सेब दागी भी हो जाता है। दागी सेब जब मंडियों में पहुंचता है तो बागवानों को इसके बेहतर दाम नहीं मिल पाते। इससे बागवानों की मेहनत पर पानी फिर जाता है। इस बार लोनिवि ने सड़क की टारिंग का कार्य शुरू कर बागवानों को सुविधा प्रदान की है। उन्होंने मांग की है कि सड़क को सीजन से पहले दुरुस्त किया जाए।
कुल्लू से बढ़ई तक टारिंग पहले ही पूरी
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय हाजरी ने कहा कि कुल्लू-पीज सड़क पर बढ़ई से पीज तक टारिंग की जा रही है। कुल्लू से बढ़ई तक एक सप्ताह पूर्व ही टारिंग का कार्य पूरा किया गया है। सेब सीजन के दौरान बागवानों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए, इसका ध्यान रखा गया है। इस बार विभाग ने सेब सीजन से पूर्व टारिंग शुरू कर दी है।