फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Apple season picks up pace, business worth crores will be under the tents

सेब सीजन ने पकड़ी रफ्तार, तंबुओं के नीचे होगा करोड़ों का कारोबार

Thu, 05 Aug 2021 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Apple season picks up pace, business worth crores will be under the tents
पतलीकूहल/कुल्लू। जिले में सेब तुड़ान ने गति पकड़ ली है। इससे पतलीकूहल सब्डी मंडी में भी सेब कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। प्लम और नाशपाती के बाद अब सब्जी मंडी में सेब सीजन की रफ्तार भी तेज हो गई है। इससे मंडियों में रौनक लौट आई है। पुरानी सब्जी मंडी के फोरलेन की चपेट में आने से अब इसे जटेहड़ बिहाल में शिफ्ट करना पड़ा है। मार्केट यार्ड न होने के कारण यहां पर करोड़ों का सेब कारोबार इस बार तंबुओं के नीचे ही चलेगा। पतलीकूहल सब्जी मंडी आढ़ती संघ के अध्यक्ष फतेह चंद चौहान ने कहा कि सेब कारोबार रफ्तार धीरे-धीरे गति पकड़ने लगा है। 15 अगस्त मंडियों में आने वाले सेब क्रेटों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। फिलहाल तंबुओं के नीचे सेब कारोबार करना पड़ रहा है। अगर यहां मार्केट यार्ड बन जाती है, तो बागवानों और सेब कारोबारियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पतलीकूहल सब्जी मंडी में हर रोज सेब के दो क्रेट पहुंच रहे हैं। जैसे-जैसे सेब की आमद बढ़ रही है। वैसे-वैसे बाहरी राज्यों के कारोबारियों ने भी यहां डेरा डालना शुरू कर दिया है। सीजन के मजदूर यहां पहले ही पहुंच गए हैं। अभी भी मजदूर यहां पहुंच रहे हैं। सेब सीजन अगले दो माह तक जारी रहेगा। हालांकि सब्जी मंडी करीब दो माह पहले ही खुली हुई है। इससे पहले यहां रौनक कम थी।
विज्ञापन

इस संबंध में कृषि उपज फल एवं विपणन समिति कुल्लू और लाहौल-स्पीति के सचिव सुशील गुलेरिया का कहना है कि पतलीकूहल सब्जी मंडी में मार्केट यार्ड सहित अन्य सुविधाओं के लिए ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed