फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Apple's early spur variety became the choice in kullu

सेब की अर्ली स्पर वैरायटी बनी पसंद

Mon, 01 Mar 2021 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Apple's early spur variety became the choice in kullu
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिले में बागवानों का रुझान अब सेब की अर्ली स्पर वैरायटी की ओर बढ़ने लगा है। यह बागवानों की पंसद बन रही है। सेब की पुरानी वैरायटी छह से आठ वर्ष में फसल देना शुरू करती है। लेकिन नई स्पर किस्म से तीन वर्ष में ही सेब की फसल मिलनी आरंभ हो जाती है।
विज्ञापन

कुल्लू में बागवान सुपरचीफ, रेड विलोक्स, रेड गाला, स्कारलेट, जेरोमाइन, वाशिंगटन स्पर वैरायटी को अधिक तरजीह दे रहे हैं। हालांकि विदेशों में भी बागवान सेब की इन्हीं किस्मों को अधिक महत्व दे रहे हैं। चीन और अमेरिका ने तो इन अर्ली वैरायटी की नई किस्मों को इजाद करने के लिए शोध भी शुरू कर दिए हैं। बागवानी के जानकारों का कहना है कि सेब की अर्ली स्पर वैरायटी तीन-चार वर्षों में ही फसल देनी शुरू कर देती है। इतना ही नहीं अर्ली स्पर वैरायटी का सेब अन्य किस्मों से पहले तैयार हो जाता है। सेब सीजन के शुरूआती दिनों में ही सब्जी मंडियों में अर्ली वैरायटी का सेब आने से बागवानों को अच्छे दाम भी मिल जाता है। स्थानीय बागवान कमल, प्रणव, कमल, धनीराम, सोहनलाल, पंछीराम, देवेंद्र सिंह, मोहन, सुभाष ने कहा कि उन्होंने कुछ वर्ष पहले प्रयोग के तौर पर सेब की अर्ली स्पर वैरायटी के पौधे बगीचों में लगाए थे। तीन वर्षों के भीतर ही इन किस्मों के बेहतरीन परिणाम सामने आने लगे। अर्ली स्पर वैरायटी के पेड़ों को एक-दूसरे से काफी हद तक कम दूरी में लगाया जा सकता है। पेड़ छोटा होने के कारण इसे बागवान छोटे बगीचे में लगा सकते हैं। उधर, इस संबंध में बागवानी विभाग के उपनिदेशक विद्या प्रकाश बैंस ने कहा कि जिले में बागवान सेब की अर्ली स्पर वैरायटी को तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed