फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Apple prices fell due to increase in arrival in Kullu

Kullu News: सेब की आमद बढ़ने से गिर गए दाम

Sun, 03 Sep 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 03 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Apple prices fell due to increase in arrival in Kullu
कुल्लू। जिले में सेब सीजन ने सितंबर के पहले सप्ताह में रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को सब्जी मंडियां बंद रही थीं। रविवार को सब्जी मंडियों में रिकार्ड 1.20 लाख क्रेट सेब के बिकने के लिए आए। बंदरोल सब्जी मंडी में ही 70,000 क्रेट, पतलीकूहल सब्जी मंडी में 35,000 क्रेट और भुंतर सब्जी मंडी में 15,000 से अधिक सेब क्रेट में बिकने के लिए आए।
विज्ञापन

सेब की भारी खेप आने के बाद मंडियों में सेब डंप हो गया है। इससे पहले मंडियों में प्रतिदिन 80,000 से 90,000 क्रेट सेब के आ रहे थे। तीन दिनों में सेब के दाम भी 10 रुपये गिर गए हैं। वीरवार तक 80 रुपये तक बिकने वाला राॅयल सेब अब 70 रुपये में बिक रहा है। सेब के दाम गिरने से बागवानों को नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में सेब 90 से 100 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा था। इस बार सेब के पौधों में पत्ते समय से पहले गिरने के कारण सेब काला भी पड़ गया है। काले पड़े सेब को खरीदार नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी काले पड़े सेब को खरीदने से पीछे हट रहे हैं। बी ग्रेड सेब मंडियों में 25 से 28 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। काला पड़ा सेब 15 से 18 रुपये प्रतिकिलो तक ही बिक रहा है। इससे बागवानों को घाटा झेलना पड़ा है। पत्ते कम रहने के चलते सेब में अब रंग नहीं आ रहा है बल्कि सेब काला पड़ने लगा है।
.....
रविवार को मंडियों में रिकार्ड सेब आया है। आने वाले दिनों में सेब की आमद और भी बढ़ेगी। मंडियों में रॉयल सेब के दाम 10 रुपये तक कम हुए हैं।
-मुकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष, आढ़ती यूनियन, बंदरोल सब्जी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed