फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   apple droping

कुल्लू में सूखे से सेब फसल पर संकट

Mon, 11 Jul 2016 10:11 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 11 Jul 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
apple droping
कमजोर फसल के कारण बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिल सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

कुल्लू जिला में पर्याप्त मानसून नहीं पहुंचने के कारण तमाम फसलों को नुकसान हो रहा है। हालांकि अन्य जिलों में बारिश कुल्लू की तुलना में काफी ज्यादा हो चुकी है। वहीं जिले में बारिश नहीं होने से अब नकदी फसलों के अलावा सेब की फसल पर भी प्रतिकूल असर होने लगा है। जुलाई माह भी आधा बीतने लगा है। वहीं बारिश अभी पर्याप्त ही हुई है। ऐसे में बगीचों में नमी के अभाव के चलते सेब के आकार, रंग और गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगा है। इस सप्ताह भी बारिश नहीं हुई तो नुकसान और ज्यादा होने की आशंका जाहिर की जा रही है। बागवानों का कहना है कि पहले ही ओलावृष्टि के कारण फसल को नुकसान हो चुका हैै।

विज्ञापन


अब सूखे के चलते सेब फसल को नुकसान होने लगा है। घाटी के बागवान अमित, सुरेश, अशोक ठाकुर, सुनू राम, अखिल राणा, चमन, युवराज, चुनी लाल, महेश शर्मा, कैलाश ठाकुर, नीतिश, बुुद्धि प्रकाश, देवराज और ज्ञान ठाकुर आदि ने कहा कि तीन माह से बारिश पर्याप्त नहीं हुई है। हालांकि बूंदाबांदी तो हुई है लेकिन बगीचों में नमी बनाने में कामयाब नहीं हो सकी है। ऐसे में बगीचों में नमी न होने से सेब के आकार रंग और गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर होने लगा है। गत वर्ष मानसून समय पर पहुंचने से तमाम फसलों को लाभ हुआ था। किसान सभा के उपाध्यक्ष देवराज ने नेगी ने सरकार से सूखे से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब तक नकदी फसल टमाटर को 35 फीसदी का नुकसान हो चुका है। अब सेब फसल पर भी इसका असर होना शुरू हो गया है। इस संबंध में बागवानी अनुसंधान केंद्र बजौरा के सह निदेशक डॉ. जयंत कुमार के अनुसार सूखे के कारण सेब की फसल को नुकसान होने लगा है। समय रहते बारिश नहीं हुई तो आकार, रंग और गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है। लिहाजा बागवानों को जिन क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था है, सिंचाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed