{"_id":"6a8c328fdd50e94df701cd19","slug":"traders-association-opposes-sunday-market-kullu-news-c-89-1-klu1002-184918-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: व्यापार मंडल ने किया संडे मार्केट का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: व्यापार मंडल ने किया संडे मार्केट का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। मालरोड ढालपुर में हर रविवार को लगने वाली अस्थायी मार्केट का व्यापार मंडल ने विरोध किया है। व्यापार मंडल कुल्लू का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मदन लाल सूद की अध्यक्षता में नगर परिषद अध्यक्ष आशा ठाकुर और उपाध्यक्ष शालिनी रॉय भारद्वाज से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि संडे मार्केट लगने से शहर में अव्यवस्था का माहौल पैदा हो रहा है और स्थानीय दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने शहर में बढ़ रही लावारिस मवेशियों की संख्या का मामला भी नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के समक्ष उठाया। लावारिस मवेशियों के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। व्यापार मंडल ने बताया कि पिछले वर्ष ब्यास में आई बाढ़ के कारण अखाड़ा बाजार में नदी किनारे बिछी सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सीवरेज की गंदगी खुले में फैल रही है।
नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने व्यापार मंडल की ओर से उठाए गए सभी मामलों को जल्द हल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मदन लाल सूद, मुख्य संरक्षक दिनेश सेन, सचिव सुबोध सूद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद