फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Registration for the talent hunt has begun; the competition will be held on the 30th.

Kullu News: टैलेंट हंट के लिए पंजीकरण शुरू, 30 को होगी प्रतियोगिता

Mon, 24 Aug 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Registration for the talent hunt has begun; the competition will be held on the 30th.
कुल्लू (वि)। जिले के होनहार विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सुनहरा अवसर है। 30 अगस्त को जिले में गणित और विज्ञान पर आधारित एक टैलेंट हंट प्रतियोगिता यंग जीनियस ऑफ कुल्लू 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता कुल्लू स्थित क्वांटम वर्ल्ड स्कूल में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में गणित और विज्ञान विषयों के प्रति रुचि बढ़ाना है। उनमें छिपी हुई प्रतिभा को पहचानकर उन्हें भविष्य की राह दिखाना है। प्रतियोगिता में आठवीं लेकर जमा दो के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होग। इसमें विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, अवधारणात्मक ज्ञान और समस्या-समाधान कौशल को परखा जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। विजेता को 50000 जबकि उपविजेता को 15000 की राशि दी जाएग। तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 10,000 की नकद राशि दी जाएगी। टैलेंट हंट में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों से कोई भी पंजीकरण फीस नहीं ली जाएगी। इच्छुक छात्र या उनके अभिभावक मोबाइल नंबर 097364-11486 पर संपर्क करके अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed