फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Apple crop will be damaged due to hailstorm

Kullu News: ओलावृष्टि के साथ सेब फसल को पहुंचेगा नुकसान

Tue, 13 Feb 2024 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Apple crop will be damaged due to hailstorm
फाल्गुन संक्रांति में देवता खुडीजल के देव तुआर में देव परंपरा को निभाते कारकून। स्त्रोत देवलू।
कुल्लू। फाल्गुन संक्रांति को लेकर जिला कुल्लू का माहौल देवमयी रहा। देवालयों में धार्मिक आयोजन हुए। जिलेभर के देवी-देवताओं के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंगलवार को देवता खुडीजल के देवालय देहुरी में भी देव परंपराओं को निभाया गया।
विज्ञापन

फाल्गुन संक्रांति में देव तुआर पर्व मनाया गया। देवता खुडीजल में अपने देवालय में सालभर की भविष्यवाणी की। इसे सुनने के लिए रघुपुरघाटी के साथ-साथ लगते मंडी जिले के लोग भी शामिल हुए। देवता ने गूर के माध्यम से भविष्यवाणी की कि 2024 में ओलावृष्टि अधिक होगी और नदी-नालों में बाढ़ जैसे हालात रहेंगे।
विज्ञापन

इसका असर सेब के साथ अन्य फलों और रबी की फसल पर पड़ेगा। इसके अलावा देश और प्रदेश में राजनीति भी गर्माएगी और कई तरह की बीमारियों का प्रकोप रहेगा।
देवता के कारदार शेर सिंह, गूर चमन लाल शर्मा और पुजारी रूप लाल शर्मा ने कहा कि देवता खुडीजल का देव तुआर पर्व फाल्गुन संक्रांति को मनाया जाता है। इससे पहले ढोल नगाड़ों, नरसिंगों और करनाल की स्वरलहरियों से पूरी रघुपुरघाटी गूंज उठी। देवता के मंदिर के साथ लगते बरहाबील नामक जगह पर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
स्वर्ग प्रवास से लौटे 200 देवी-देवता
कुल्लू। पौष एवं माघ माह में स्वर्ग प्रवास पर गए जिले के करीब 200 देवी-देवता फाल्गुन संक्रांति को लौट आए हैं। इस दौरान देवी-देवताओं के कपाट भी खोले गए। अपने आराध्य देवता के स्वर्ग प्रवास से लौटने तथा कपाट खुलने पर कई जगह देवी-देवताओं के रथ को देवालय से बाहर निकाला गया।

जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि स्वर्ग प्रवास पर गए जिले के करीब 200 देवी-देवता लौट आए हैं। अब देव कारज के साथ मेलों का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed