{"_id":"60df47a18ebc3ec2025c7029","slug":"anger-rally-against-inflation-and-unemployment-kullu-news-sml3755252139","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ आक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ आक्रोश रैली
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर लाहौल-स्पीति कांग्रेस ने शुक्रवार को केलांग में जन आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
रास बिहारी चौक से जिला मुख्यालय केलांग स्थित डीसी कार्यालय तक रैली निकाली गई। रैली में युवा कांग्रेस ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का विरोध किया। इसके चलते विरोधस्वरूप एक कार को बाजार के बीच रस्सी से खींच कर डीसी कार्यालय तक पहुंचाया। महिलाओं ने खाली गैस सिलिंडर के साथ प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के राज में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। कोरोना काल में आम जनता के साथ हर वर्ग के लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में बेलगाम महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ दी है। रवि ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले में पेट्रोल की कीमतों ने सबसे पहले 100 रुपये का आंकड़ा छुआ है। कांग्रेस के शासन में एलपीजी के एक सिलिंडर की कीमत 350 रुपये होती थी। आज इसकी कीमत करीब 1000 रुपये पहुंच गई है। जिले में जो भी विकास कार्य चल रहे हैं, उनकी नींव पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रखी गई है। किसान की आवाज नहीं सुनी जा रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने सत्ता में आने से करोड़ों लोगों को रोजगार देने का वायदा किया था और अब रोजगार देना तो दूर लोगों की नौकरियां छीनी जा रही है। कहा कि एयरपोर्ट, बैंक और फायदे में चल रहे सरकारी उपक्रमों को निजी कंपनियों के हाथों में बेचा जा रहे हैं। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सूरज ने कहा कि कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को पकौड़े तलने की सलाह दे रहे थे। लेकिन आज सरसों के तेल की बढ़ी कीमतों के कारण बेरोजगार पकौड़े भी नहीं तल पा रहे हैं। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि किरण ने कहा कि महंगाई के कारण गृहणियां सबसे अधिक परेशान हैं। महंगाई के कारण रसोई को संभालना भी मुश्किल हो गया है। रैली को जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर, पीसीसी सचिव प्यारेलाल शर्मा, प्रवक्ता अनिल सहगल ने भी संबोधित किया। रैली के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम राजेश भंडारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस प्रवक्ता अनुराधा राणा सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।