फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Anganwadi center Bhindi will become ideal from three lakhs

तीन लाख से आदर्श बनेगा भिंड़ी आंगनबाड़ी केंद्र

Fri, 30 Jul 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi center Bhindi will become ideal from three lakhs
कुल्लू के बजौरा में आंगनबाड़ी केंद्र भिंड़ी में बनाई गई पेटिंग । - फोटो : Kullu
कुल्लू। विकास खंड कुल्लू की ग्राम पंचायत बजौरा में नौनिहालों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। पंचायत में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भिड़ी को आदर्श बनाया जाएगा। इसके लिए विकास खंड की ओर से तीन लाख की राशि स्वीकृत की गई है। आंगनबाड़ी केंद्र में डिजिटल पढ़ाई के अलावा खेल-कूद की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जल्द ही इस आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को निजी प्ले स्कूल की तर्ज पर संसाधन मुहैया करवाएं जाएंगे। इससे बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई भी करेंगे।
विज्ञापन

आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को आकर्षित करेंगे। इससे छोटे बच्चों का पढ़ाई और खेलकूद में मन लगेगा। ऐसे में नौनिहालों का संपूर्ण शारीरिक विकास हो पाएगा। आधुनिक सुविधाएं मिलने से बच्चे घर की बजाय आंगनबाड़ी केंद्र में ज्यादा समय गुजारना भी पसंद करेंगे। ग्राम पंचायत बजौरा के भिंडी आंगनबाड़ी केंद्र को आदर्श आंगनबाड़ी बनाने के लिए चिह्नित किया गया है। केंद्र को आकर्षक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आदर्श केंद्रों की तर्ज पर बनाए जाने वाले इस आंगनबाड़ी केंद्र में अप्रैन झूले, कुर्सियां, खिलौने उपलब्ध करवाएं जाएंगे। नौनिहालों के लिए अच्छे शौचालय की सुविधा का भी प्रावधान रहेगा। कर्मचारियों को भी विशेष दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। ग्राम पंचायत प्रधान रमेश चंद ने कहा कि आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए तीन लाख का बजट मिला है। केंद्र को आकर्षक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जा रहे हैं। नौनिहालों को बेहतर शैक्षणिक और खेलकूद सुविधाएं प्रदान करने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जयवंती ठाकुर, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed