फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ananya, a student of Mooring School, won two gold medals.

Kullu News: मूरिंग स्कूल की छात्रा अनन्या ने जीते दो गोल्ड मेडल

Fri, 11 Sep 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ananya, a student of Mooring School, won two gold medals.
उदयपुर में अंडर-14खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी के मैच में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी।-संवाद
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का तीसरा दिन रोमांचक मुकाबलों के नाम रहा। शिक्षा विभाग के एडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि छात्रा वर्ग के एथलेटिक्स मुकाबलों में मूरिंग स्कूल की अनन्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

शॉटपुट में मूरिंग स्कूल की अनन्या ने पहला स्थान हासिल किया। तिंदी स्कूल की अकता दूसरे और इसी स्कूल की अनुषा तथा मड़ग्रां स्कूल की अलीना संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में भी अनन्या ने बाजी मारी। गोशाल स्कूल की समृति दूसरे और मड़ग्रां की अलीना तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

हाई जंप में उदयपुर की संध्या प्रथम रहीं। जाहलमा स्कूल की अदिति और थिरोट स्कूल की समीक्षा संयुक्त रूप से दूसरे तथा तिंदी की वंशिका तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में मड़ग्रां की रिहाना ने पहला, गोशाल की समृति ने दूसरा और उदयपुर की अंकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग के शॉटपुट में उदयपुर स्कूल के तरुण अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिंगरेट के जिगमेद छोपेल दूसरे और इसी स्कूल के सोनम थारचेन तीसरे स्थान पर रहे। खो-खो छात्रा वर्ग के फाइनल में तिंदी स्कूल ने उदयपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। वॉलीबाल का फाइनल तिंदी और मड़ग्रां स्कूल की छात्राओं के बीच होगा। छात्रा वर्ग कबड्डी का फाइनल तिंदी और शाकोली स्कूल के बीच खेला जाएगा। छात्र वर्ग में कबड्डी के फाइनल में त्रिलोकनाथ और शाकोली स्कूल की टीमें आमने-सामने होंगी। विनोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 11 सितंबर को होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed