फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Amit Sood becomes the new president of District BJP

Kullu News: अमित सूद बने जिला भाजपा के नए अध्यक्ष

Sun, 05 Jan 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 05 Jan 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Amit Sood becomes the new president of District BJP
ढोल-नगाड़ों पर नाटी और आतिशबाजी कर मनाया जश्न
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष बोले- संगठन की मजबूती देना प्राथमिकता

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला भाजपा को नया अध्यक्ष मिल गया है। पूर्व में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रहे अमित सूद को कुल्लू भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
जिला मुख्यालय स्थित देवसदन में हुई बैठक में अमित सूद के नाम की घोषणा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं जिला कुल्लू चुनाव प्रभारी पायल वैद्य ने की। इस पर मुहर लगाकर पार्टी ने अमित सूद को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है।

अमित सूद के अध्यक्ष बनने की खुशी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढाेल-नगाड़े और करनाल की स्वरलहरियों के बीच ढालपुर में खूब जश्न मनाया। कुल्लवी नाटी डालकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी को जताया। कार्यकर्ताओं में अमित सूद की ताजपोशी को लेकर उत्साह देखने को मिला। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अमित सूद ने कहा कि जिला में संगठन को मजबूती प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। संगठन में नए और पुराने कार्यकर्ताओं को उचित अधिमान दिया जाएगा। आने वाले विधानसभा चुनावों में कुल्लू जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर विधानसभा भेजा जाएगा। अपनी नियुक्ति के लिए उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर का आभार जताया। इस दौरान पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार और अरविंद चंदेल मौजूद रहे।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed