फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ambulance workers raise their voice in Kullu over their demands

Kullu News: कुल्लू में मांगों को लेकर गरजे एंबुलेंस कर्मचारी

Fri, 26 Dec 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 26 Dec 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Ambulance workers raise their voice in Kullu over their demands
कुल्लू में एंबुलेंस कर्मी अपनी मागों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए।-संवाद
डीसी कार्यालय के बाहर निकाली रैली, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
विज्ञापन

मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर हैं 102 और 108 एंबुलेंस के कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश 102-108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन (सीटू) के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय में भी एंबुलेंस कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
लोअर ढालपुर से जिलाधीश कार्यालय तक रैली निकालकर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की गई। सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि 25 दिसंबर की रात 8 बजे से 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर हैं। आरोप लगाया कि मेडसवान फाउंडेशन कंपनी कर्मचारियों का शोषण कर रही है। न्यूनतम वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। 12 घंटे ड्यूटी लेने के बावजूद ओवरटाइम नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों के ईपीएफ की राशि जमा नहीं की जा रही है। वेतन से दोगुनी कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश उच्च न्यायालय, लेबर कोर्ट और सीजीएम कोर्ट शिमला के आदेशों के बावजूद न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है। प्रेम गौतम ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने से रोका जा रहा है। कंपनी के अधिकारी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। बावजूद इसके पूरे प्रदेश में 102-108 एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यूनियन के जिला अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 29 एंबुलेंस और 93 कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। इस मौके पर सचिव देवेंद्र, सीटू जिला अध्यक्ष चमन लाल और जिला कमेटी सदस्य पदम प्रभाकर ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। प्रदर्शन में लाहौल-स्पीति के कर्मचारियों ने भी भाग लिया।प्रदर्शन में अंजली, पुष्प राज, भूपेंद्र, मधु शर्मा, नेहा, बिमल, महेश्वरी, रवि कुमार, नेस राम, चमन लाल, चुनी लाल, धर्म चंद, नील चंद, सुरेश, अशोक, रूप लाल सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed