{"_id":"6a72227bdc1d14b9da043897","slug":"all-encroachments-along-the-national-highway-in-ani-will-be-removed-kullu-news-r-399-1-sml1055-506254-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आनी में एनएच के किनारे से हटेंगे सभी कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आनी में एनएच के किनारे से हटेंगे सभी कब्जे
विज्ञापन
आनी में एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत : प्रशास
आनी (कुल्लू)।
एसडीएम कार्यालय आनी में मंगलवार को एक विशेष बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने की। बैठक में उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन को लेकर एनएच-305 के लूहरी से जलोड़ी पास तक लगभग 50 किलोमीटर क्षेत्र में हाईवे के किनारे से सभी अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश जारी किए गए।
एसडीएम ने बताया कि अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। समिति में तहसीलदार रत्नेश्वर शर्मा, डीएसपी कार्यालय के प्रतिनिधि, थाना प्रभारी, एनएच-305 के सहायक अभियंता ज्ञान भारती सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है। इस विषय पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ भी चर्चा की गई।
प्रशासन ने आनी कस्बे में एनएच-305, ओल्ड बस स्टैंड और न्यू बस स्टैंड के आसपास लगी सभी अवैध रेहड़ी-फड़ी को तत्काल हटाने के आदेश दिए हैं। अवहेलना करने वालों का सामान जब्त किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। बैठक में तहसीलदार रत्नेश्वर शर्मा, सहायक अभियंता ज्ञान भारती, आनी पंचायत की प्रधान सुनीता शर्मा, बखनाओ पंचायत प्रधान चमन भारती, पीएचओ ईशांत सेन, बलबीर चौहान, इंद्र सिंह ठाकुर, शिवराज शर्मा, विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नया ट्रैफिक प्लान तैयार
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक राजीव मेहता ने बताया कि आनी कस्बे के लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, जिससे यातायात जाम और पार्किंग व्यवस्था को सुचारू बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लूहरी से जलोड़ी पास तक एनएच-305 पर किसी भी वाहन को हाईवे किनारे पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के ऑनलाइन चालान किए जाएंगे। पुलिस उपाधीक्षक ने लोगों से आग्रह किया कि आनी बाजार आने वाले वाहन बराड़ सब्जी मंडी में उपलब्ध निशुल्क पार्किंग का उपयोग करें। इसके अतिरिक्त अन्य वाहन निर्धारित सशुल्क पार्किंग स्थलों में ही खड़े किए जाएं।
लोडिंग-अनलोडिंग का समय निर्धारित
प्रशासन ने बाजार में दुकानों के लिए सामान लोडिंग-अनलोडिंग का समय भी निर्धारित किया है। यह कार्य केवल सुबह 7:00 बजे तक और शाम 5:00 बजे के बाद ही किया जा सकेगा। बिना आवश्यक कार्य के बाजार क्षेत्र में वाहन खड़े करने से बचने की अपील की गई है। टैक्सी यूनियन को निर्देश दिए गए हैं कि नए बस अड्डे पर एक समय में केवल छह टैक्सियां ही पार्क की जा सकेंगी। प्रशासन का कहना है कि इन व्यवस्थाओं से आनी कस्बे की यातायात व्यवस्था अधिक सुचारू और व्यवस्थित हो सकेगी।