{"_id":"677d2870dea4f138680f905b","slug":"akunsh-kumar-of-nirmand-becomes-has-officer-kullu-news-r-399-1-sml1005-245865-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: निरमंड के अकुंश कुमार बने एचएएस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: निरमंड के अकुंश कुमार बने एचएएस अधिकारी
Wed, 08 Jan 2025 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 08 Jan 2025 06:41 AM IST
विज्ञापन
एचएएस अधिकारी अंकुश कुमार।
कुल्लू। जिला कुल्लू के बाह्य सराज के निरमंड गांव के रहने वाले अकुंश कुमार एचएएस अधिकारी बन गए हैं। अंकुश के एचएएस परीक्षा पास करने के बाद बाह्य सराज के साथ जिला कुल्लू में खुशी की लहर है। वर्तमान में अंकुश परिवार सहित कुल्लू के बजौरा में रह रहे हैं। परिवार के लोगों ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।
अंकुश कुमार ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी के साथ अपना कर्तव्य निभाएंगे। हालांकि उनका यह दूसरा प्रयास था। मगर एचएएस अधिकारी बनकर वह बहुत खुश है। अंकुश ने कुल्लू के बंदरोल स्थित जवाहर नवोदय स्कूल से 10वीं पास करने के बाद मंडी से जमा दो और एनआईटी हमीरपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की है।
अंकुश के पिता अशोक कुमार कुल्लू अस्पताल में स्वास्थ्य सुपरवाइजर, जबकि माता कुसमलता गृहिणी हैं। पिता अशोक कुमार ने कहा कि उनके बेटे में कड़ी मेहनत से एचएएस की परीक्षा को पास किया है।