फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Air flights planned from Bhuntar to Jammu, Varanasi: Govind

भुंतर से जम्मू, वाराणसी के लिए हवाई उड़ानों की योजना : गोविंद

Thu, 20 Jun 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Air flights planned from Bhuntar to Jammu, Varanasi: Govind
कुल्लू में प्रेस वार्ता को संबो​धित करते पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर।
कुल्लू। भुंतर एयरपोर्ट से देहरादून के लिए हाल ही में हवाई सेवा शुरू हुई है। भुंतर से अमृतसर के बीच चल रही हवाई सेवा से लोगों को सुविधा मिल रही है। यह बात पूर्व मंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी गोविंद सिंह ठाकुर ने वीरवार को कुल्लू में एक प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब जम्मू के वैष्णो देवी, वाराणसी और राजस्थान के जयपुर के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने की योजना पर काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से भुंतर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का प्रयास किया जाएगा। भुंतर से दिल्ली के बीच हवाई किराया काफी अधिक है, इसको कम करने पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

मनाली के सासे हेलीपैड से हेली टैक्सी सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि सहारनपुर में रहने वाला एक विशेष समुदाय का व्यक्ति गोहत्या के बाद सोशल मीडिया पर फोटो डालता है, जबकि यह शख्स नाहन में भी कारोबार करता है। हिमाचल प्रदेश देवभूमि है, इस तरह माहौल खराब करने वालों के खिलाफ प्रदेश सरकार और पुलिस सख्त कार्रवाई अमल में लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से वंशवादी है। पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि मेरी पत्नी के चुनाव लड़ने की अफवाह कौन फैला रहा है। अब उन्होंने अपनी पत्नी को विधानसभा उपचुनाव में उतारा है। इस दौरान मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed