फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Agreement reached on providing better services to toAgreement reached on providing better services to touristsurists

Kullu News: पर्यटकों को बेहतर सेवाएं देने पर बनी सहमति

Mon, 13 Apr 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Agreement reached on providing better services to toAgreement reached on providing better services to touristsurists
मनाली। प्रदेश में पर्यटन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने रणनीति बनाई। सोमवार को मनाली में कार्य करने वाले सभी ट्रैवल एजेंट के साथ बैठक कर यूनियन ने पर्यटकों को घुमाने के लिए टैक्सी के किराये को कम नहीं करने पर सहमति बनाई। बैठक में कहा गया कि पर्यटकों के लिए बेहतर दाम का पैकेज बनाएं और अच्छी सेवा दें।
विज्ञापन

होटलियर एसोसिएशन ने भी इसमें साथ देने की बात कही है। इस दौरान मालरोड पर सवारियों को परेशान करने और रेट खराब करने वाली गतिविधियों पर चिंता जताई। इसको लेकर टैक्सी यूनियन अब नियमित रूप से निरीक्षण करेगी। यदि कोई टैक्सी चालक या एजेंट नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन की ओर से भी इस पहल को समर्थन मिला है। दोनों संगठन मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और काम की गुणवत्ता बनी रहे। यूनियन के प्रधान रोशन ठाकुर ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी ट्रैवल एजेंट और ट्रांसपोर्टर मिलकर काम करें ताकि हिमाचल के पर्यटन की साख बनी रहे। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed