फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   After postmortem, the bodies of both the students were handed over to their families

Kullu News: पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें को सौंपे दोनों छात्रों के शव

Fri, 13 Jun 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 13 Jun 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
After postmortem, the bodies of both the students were handed over to their families
कुल्लू के भेखली कार सड़क हादसे में मारे गए युवक का पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाते हुए।-संवाद
गंभीर घायल एक छात्र पीजीआई चंडीगढ़ रेफर, दो अन्य छात्रों को आई हैं चोटें
विज्ञापन

कंप्यूटर का आखिरी पेपर देने के बाद कार में घूमने के लिए निकले थे पांचों दोस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रामिशला-भेखली मार्ग में वीरवार रात को हुए सड़क हादसे में मृत दो विद्यार्थियों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। शव गृह कुल्लू में सुबह नौ बजे से पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू हुई।
दोनों छात्रों के परिजन और रिश्तेदार पहुंचे थे। तमाम औपचारिकता के बाद दोनों के परिजन शवों को दाह संस्कार के लिए अपने गांव ले गए। मृतकों में 18 वर्षीय आशीष पुत्र डाबे राम गांव लहाशनी डाकघर छैंउर तहसील भुंतर, जिला कुल्लू, 21 वर्षीय बालकृष्ण पुत्र चमन लाल गांव फगवाणा डाकघर चकुरठा तहसील बंजार जिला कुल्लू शामिल हैं।
विज्ञापन

हादसे में 19 वर्षीय हिमांशु पुत्र हीरालाल निवासी जरी को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। दो अन्य घायल भुंतर क्षेत्र के धारा निवासी 20 वर्षीय रिपन ठाकुर पुत्र रमेश चंद, 18 वर्षीय साहिल पुत्र लक्ष्मण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मारुति कार एचपी-58-3381 में पांचों दोस्त सवार थे। ये कुल्लू में कंप्यूटर कोर्स कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वीरवार को कंप्यूटर का आखिरी पेपर देने के बाद वे घूमने निकले थे। भेखली मार्ग पर दुर्गानगर के पास हादसा हो गया। कार सड़क से करीब 30 मीटर नीचे जा गिरी।

तहसीलदार हरी सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन की ओर से हादसे में मृतक छात्रों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपये की राशि दी गई है। मुख्य रूप से घायल छात्र को 15 हजार रुपए दिए गए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed