{"_id":"680d0a91c9c019a8c80783f4","slug":"after-four-months-the-bus-will-run-from-udaipur-to-khanjar-marg-from-tomorrow-kullu-news-c-89-1-klu1002-146343-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चार महीने बाद कल से उदयपुर से खंजर मार्ग तक चलेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चार महीने बाद कल से उदयपुर से खंजर मार्ग तक चलेगी बस
Sat, 26 Apr 2025 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 26 Apr 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
सफल रहा एचआरटीसी बस का ट्रायल, पांच किलोमीटर मार्ग से अभी हटाई जा रही है बर्फ
32 किलोमीटर लंबा है यह रूट, बस सेवा शुरू होने की सूचना से लोगों में खुशी की लहर
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिले के उदयपुर उपमंडल के अंतर्गत मयाड़ घाटी को जोड़ने वाले उदयपुर-खंजर मार्ग में शनिवार को एचआरटीसी बस का ट्रायल किया गया।
32 किलोमीटर लंबे इस रूट में उदयपुर से 27 किलोमीटर आगे उडगोस नामक स्थान तक बस का ट्रायल सफल रहा। शेष पांच किलोमीटर खंजर तक मार्ग को बहाल करने का कार्य जारी है। इस कारण खंजर के लोगों को बस सेवा के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। बहरहाल, इस मार्ग में उदयपुर से उडगोस तक बस सेवा शुरू होगी। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को करीब चार महीने बाद बस सेवा मिलेगी। परिवहन निगम ने शनिवार को ट्रायल उडगोस तक सफल रहने के बाद सोमवार से बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इस संपर्क मार्ग से मयाड़ घाटी की दो पंचायतों तिंगरेट और चिमरेट के लोगों को फायदा पहुंचता है। बस सेवा शुरू होने की सूचना से दो पंचायतों के लोगों में खुशी का माहौल है।
गौरतलब है कि घाटी की दो पंचायतों के लोगों को सुविधा देने वाला संपर्क मार्ग 28 दिसंबर, 2024 से यातायात के लिए बंद था। अब मार्ग को विभाग ने बहाल कर दिया है। पांच किलोमीटर मार्ग को अभी बहाल करना बाकी है।
एचआरटीसी के केलांग डिपो के अड्डा प्रभारी रतन वर्मा ने बताया कि शनिवार को मयाड़ घाटी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर बस ट्रायल किया गया, लेकिन बस उड़गोस तक जा पाई है। आगे सड़क में दिक्कत के चलते बस खंजर तक नहीं जा पाई। सोमवार से इस रूट पर बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। यह बस उड़गोस तक चलेगी। खंजर तक मार्ग बहाल होने पर बस सेवा आगे तक शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
--