{"_id":"65f87b2e5ce3e8f04c07be8e","slug":"after-eight-months-debris-was-removed-from-talaiti-mor-now-the-work-of-construction-remains-kullu-news-c-89-1-klu1001-119008-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आठ महीने बाद तलाइटी मोड़ से उठा दिया मलबा, अब डंगे का काम शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आठ महीने बाद तलाइटी मोड़ से उठा दिया मलबा, अब डंगे का काम शेष
Mon, 18 Mar 2024 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
खराहल घाटी के वारी पधर-थरकू-पेछा मार्ग पर हटाया मलबा।-संवाद
कुल्लू। खराहल घाटी की बारीपधरू-पेच्छा संपर्क सड़क में आठ महीने पहले तलाइटी मोड़ में भूस्खलन से गिरा मलबा उठा दिया गया है। इससे सड़क चौड़ी हो गई है। तलाइटी मोड़ पर सड़क तंग होने से यहां पर हादसों का खतरा बना रहता था। जुलाई 2023 में भूस्खलन से मलबा सड़क पर गिरा था। इसे हटाया नहीं गया था।
इस संबंध में समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद विभाग ने हरकत में आते हुए मलबे को हटा दिया है। साथ ही थरकू गांव के समीप लग रहे डंगे के कार्य ने भी रफ्तार पकड़ ली है। डंगे का कार्य पूरा होने के बाद यहां से वाहन आसानी से गुजर सकेंगे। खराहल घाटी के पेच्छा, चंसारी, माहिश, लौमीझोड़, धार्ठ, हलैणी, बंदल, रोगीमोड़, अरोगी, कोट, लारी, चतानी आदि गांवों के लोग इस संपर्क सड़क से लाभान्वित होते हैं। संपर्क सड़क बंद होने से लोगों को छह किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ता है।
तलाइटी मोड़ पर सड़क ठीक होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। खराहल घाटी के दुनी चंद, विजय, सोनू ने कहा कि थरकू गांव के पास लगाए जा रहे डंगे को जल्द पूरा किया जाए। कहा कि ठेकेदार के सुस्त रवैये के चलते संपर्क सड़क में वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई।
विज्ञापन
...
बारीपधरू-पेच्छा संपर्क सड़क को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। थरकू के पास गिरा मलबा भी हटा दिया गया है। इससे मार्ग चौड़ा हुआ है। डंगा लगने के बाद मार्ग आवाजाही के लिए शुरू हो जाएगा।
-बीसी नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग