फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   After 365 years, the meeting of Kui Kanda Nag Tandi-Ghatu took place in Raja's Channi.

Kullu News: राजा की चाननी में 365 वर्षों बाद कुई कंडा नाग तांदी-घाटू का मिलन

Sun, 05 Oct 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 05 Oct 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
After 365 years, the meeting of Kui Kanda Nag Tandi-Ghatu took place in Raja's Channi.
भव्य मिलन के लिए दशहरा मैदान पहुंचे निरमंड के कुई कंडा नाग देवता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में रविवार को उस समय भक्त और देव दोनों की धड़कनें तेज हो उठीं, जब 365 वर्षों बाद देवता कुई कंडा नाग तांदी और कुई कंडा नाग घाटू का भव्य मिलन हुआ।
राजा कर चाननी के पावन स्थल पर देवताओं के मिलन ने श्रद्धालुओं के दिलों में आनंद और आस्था का सागर भर दिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, शहनाई की मधुर तान और करनाल की झंकार के बीच, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस दिव्य संगम का हिस्सा बनकर सुख-शांति की प्रार्थना की। इस अनूठे मिलन ने न केवल देवताओं के हरियानों और देवलुओं को एक सूत्र में बांधा, बल्कि कुल्लू दशहरे की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी नया जीवन दिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 3:00 बजे देवता कुईकंडा नाग घाटू कलाकेंद्र के पीछे अपने अस्थायी शिविर से रवाना हुए और राजा कर चाननी के पास भव्य देव मिलन हुआ। इसके साक्षी सैकड़ों लोग बने। इस दौरान लोगों ने दोनों देवता के दर्शन किए और सुख, शांति का आशीर्वाद लिया। देवताओं के मिलन से दोनों देवताओं के हारियानों और देवलुओं ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुई कंडा नाग घाटू के कारदार नीरत सिंह ने कहा कि दोनों नाग देवता का मिलन हुआ है। उन्होंने कहा कि देवता के हारियानों और देवलुओं ने निर्णय लिया कि देवता कुई कंडा नाग तांदी और देवता कुई कंडा नाग घाटू का मिलन हो। इसी देव परंपरा को निभाया गया।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed