फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   After 28 years, the deity Manu Rishi sits in the new chariot.

Kullu News: 28 साल बाद नए रथ में विराजे देवता मनु ऋषि

Sun, 17 Dec 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 17 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
After 28 years, the deity Manu Rishi sits in the new chariot.
बंजार में 28 वर्ष बाद नए देवरथ में विराजमान हुए मनु ऋषि।-संवाद
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार और आनी की सीमा पर स्थित धार्मिक स्थल गणसर में पूज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चार दिन तक क्षेत्र में देव कारज चला। देवता मनु ऋषि 28 साल बाद नए रथ में विराजमान हुए। देवता ने 28 साल बाद कारकूनों और हारियानों को नया रथ बनाने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

विगत वीरवार को देवता रात्रि 10:21 बजे पुराने रथ को त्याग नए रथ में विराजमान हुए। इसके बाद शुक्रवार सुबह देवता अपने मंदिर से हारियान क्षेत्र के दौरे पर लाव-लश्कर के साथ निकले। देवता ने शुक्रवार और शनिवार को अपने हारियान क्षेत्र का दौरा किया। रविवार को वापस मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

देवता के कारदार चेतराम, गूर ज्वाला दास काईथ उत्तम राम ने कहा कि देवता मनु ऋषि साल 1995 में पुराने रथ में विराजमान हुए थे। इसके बाद देवता साल 2023 के अंत में नए रथ में विराजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देव परंपरा का निर्वहन करते हुए देव कारज को निभाया गया है। चार दिनों तक देवता के हारियान क्षेत्र में उत्सव मनाया गया। देवता कांडी, सजबाड और कलवाड़ा आदि गांवों के लगभग 100 घरों में निमंत्रण पर भी गए और हारियानों और भक्तों को आशीर्वाद दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed