{"_id":"6a103327045c0a65a20fd4c0","slug":"admissions-open-for-degree-courses-at-sihm-dharamshala-kullu-news-c-89-1-ssml1015-176932-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एसआईएचएम धर्मशाला में डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एसआईएचएम धर्मशाला में डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश आरंभ
विज्ञापन
एसआईएचएम धर्मशाला में डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश आरंभ
अभ्यर्थी को होटल प्रबंधन क्षेत्र में मिलेगी व्यावसायिक शिक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएचएम) खनियारा, धर्मशाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है। संस्थान प्रबंधन की जानकारी के अनुसार यह संस्थान भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और हिमाचल प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से संयुक्त रूप से प्रायोजित किया जाता है। संस्थान नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार से संबंधित है।
संस्थान वर्ष 2012 में स्थापना के बाद पिछले 14 वर्षों से होटल प्रबंधन एवं कलिनरी आर्ट्स के क्षेत्र में व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहा है। इसमें व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास पर विशेष बल दिया जाता है। पर्यटन एवं होटल उद्योग में उज्ज्वल कॅरिअर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थी एवं अभिभावक प्रवेश एवं काउंसलिंग संबंधी जानकारी के लिए संस्थान परिसर खनियारा धर्मशाला में संपर्क कर सकते हैं। संस्थान की ओर से संचालित किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं है। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए अभ्यर्थी एडमिशन सेल से दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।