{"_id":"6939a53dd9ed07c9e303587d","slug":"administration-silent-stray-dogs-roaming-the-streets-posing-a-threat-kullu-news-c-89-1-klu1002-163761-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रशासन मौन... गलियों में खतरा बन घूम रहे लावारिस कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रशासन मौन... गलियों में खतरा बन घूम रहे लावारिस कुत्ते
Wed, 10 Dec 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में अटल सदन के समीप लवारिस कुतों का झुंड।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सु्प्रीमकोर्ट के आदेशों के बाद भी कुल्लू में धरातल पर नहीं उठाए गए ठोस कदम
न कुत्तों के लिए सुरक्षित आश्रय बना और न ही नागरिक हो पाए सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर में लावारिस कुत्तों की समस्या प्रशासनिक उदासीनता और नगर परिषद की अनदेखी के कारण बढ़ती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद धरातल पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
नागरिक असुरक्षित हैं। कुत्तों के लिए भी कोई सुरक्षित आश्रय नहीं बना है। लावारिस कुत्तों की समस्या को लेकर न तो प्रशासन गंभीर है और न ही नगर परिषद इस ओर कोई कदम उठाती दिखाई दे रही है। शहर की गलियों में लावारिस कुत्ते राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। इन्हें आश्रय में रखने के लिए ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू की बात करें तो हर गली, मोहल्ले में लोग कुत्तों से परेशान हैं। सामाजिक संस्थाएं भी चुप हैं।
संस्थाएं न प्रशासन और न ही नगर परिषद के साथ इस समस्या पर चर्चा करती नजर आ रही हैं। न ही समस्या का समाधान करने के लिए सुझाव देते दिखाई दे रहे हैं।
कुछ पशु प्रेमी सोशल मीडिया में जरूर भड़ास निकाल रहे हैं लेकिन धरातल पर भी ऐसा कोई काम दिखाई नहीं दे रहा है जिससे लावारिस कुत्तों को सुरक्षित ठिकाना मिल सके और लोगों को भी समस्या से छुटकारा मिल सके। सुप्रीम कोर्ट भी सख्त रुख अपनाकर आदेश जारी कर चुका है लेकिन धरातल पर आदेश को अमलीजामा पहनाने वाला सरकारी तंत्र अभी भी खामोश दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
--
गलियों में भटकते लावारिस कुत्तों से काफी परेशानी हो रही है। रात के समय चलना मुश्किल हो गया है। नगर परिषद को समय रहते उचित कदम उठाने चाहिए। - सुशांत शर्मा, कुल्लू
--
लावारिस कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण के साथ गलियों में मौजूद कुत्तों को सुरक्षित आश्रय में रखा जाना चाहिए जिससे लोगों की भी सुरक्षा हो और लावारिस कुत्तों को खाने के लिए भटकना न पड़े। - अजय कुमार, सरवरी
--
नगर परिषद के जनरल हाउस में लावारिस कुत्तों की समस्या के समाधान को लेकर फैसला लिया जाएगा। इस समस्या से कैसे निजात मिल सकती है। चाहे इनकी जन्म संख्या को रोकने की बात हो या फिर आश्रय स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। - बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद कुल्लू।