{"_id":"7141303f6a865d308fd03cf5013b1fcd","slug":"aditya-submitted-nimination-documents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य विक्रम ने भी भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदित्य विक्रम ने भी भरा नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 15 Dec 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैला वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन भरा। आदित्य विक्रम सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ करीब दो बजे एसडीएम कुल्लू के पास पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनकी माता डॉ. शिवानी सिंह भी बेटे के साथ मौजूद रहीं।
विज्ञापन
इससे पहले रैला वार्ड से नामांकन के लिए सैकड़ों लोग आदित्य विक्रम सिंह के निवास स्थल रूपी पैलेस पहुंचे। यहां से ढोल नगाड़ों की थाप पर सभी कार्यकर्ता एक साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। करीब डेढ़ बजे आदित्य विक्रम सिंह ने एसडीएम कार्यालय पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं का उन्हें रैला वार्ड में भरपूर सहयोग मिल रहा है। वह घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व प्रत्याशी टैहल सिंह राणा, अमर ठाकुर, राजेंद्र सिंह पाल, उदय राम पुजारी, बीडीसी के उपाध्यक्ष गोविंद्र ठाकुर, पूर्व उप प्रधान केहर सिंह सहित सैकड़ों लोग नामांकन के लिए रैला वार्ड से कुल्लू पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन