फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Action should be taken against playing with women's dignity: Kamlesh

नारी सम्मान से खिलवाड़ करने पर हो कार्रवाई : कमलेश

Sat, 06 Jul 2024 07:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against playing with women's dignity: Kamlesh
कुल्लू। पश्चिम-बंगाल के संदेशखाली, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर (चोपरा) में हुई घटनाएं शर्मसार करने वाली हैं। निर्मात्री न्यास हिमाचल प्रदेश ने नारी सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। निर्मात्री न्यास जिला कुल्लू की संयोजिका कमलेश शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

कहा कि पश्चिम-बंगाल में दिन प्रतिदिन महिलाओं की बिगड़ती हुई स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। कानून और व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान विमला ठाकुर, अनिता शर्मा, लता भारद्वाज, अनुपमा कंबोज, सुनीता कटोच भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed