{"_id":"5e4592da8ebc3ee5a94c040d","slug":"accident-kullu-news-sml324275425","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली के समाहन में बाइक-कार की टक्कर, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली के समाहन में बाइक-कार की टक्कर, दो लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के समाहन में वीरवार को एक कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार सड़क पर पलट गई। जिससे दो लोग घायल हो गए हैं। एक शख्स सड़क पर ही गिर गया जबकि दूसरा सड़क से नीचे नदी की तरफ गिर गया। दोनों घायलों का मिशन अस्पताल मनाली में उपचार चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को मनाली की तरफ आ रही एक कार जैसे ही समाहन के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। अनियंत्रित होकर कार पैरापिट से टकराई और सड़क पर पलट गई। कार में सवार एक व्यक्ति नदी की तरफ जा गिरा। वाहन को दुर्घटनाग्रस्त होता देख लोग उस ओर भागे और चालक को सुरक्षित कार से बाहर निकाला। नदी की ओर गिरे व्यक्ति को भी रेस्क्यू किया और दोनों घायलों को मिशन अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान नीमा रांगड़ी, राज ठाकुर चिचोगा के रूप में हुई है। मनाली में सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार के फोटो को सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पर्यटन नगरी मनाली के समाहन में एक मोटरसाइकल और कार की टक्कर का मामला सामने आया है। जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों का मिशन अस्पताल मनाली में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।