{"_id":"6887af37b8627e47ea051560","slug":"abvp-staged-a-sit-in-protest-in-the-college-campus-kullu-kullu-news-c-89-1-ssml1015-153362-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एबीवीपी ने कॉलेज परिसर कुल्लू में किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एबीवीपी ने कॉलेज परिसर कुल्लू में किया धरना प्रदर्शन
Mon, 28 Jul 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई के पदाधिकारी-कार्यकर्ता धरना-प्रदर्श
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय में नए भवन का निर्माण किया जा रहा है लेकिन कई सालों से इस भवन का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इस कारण महाविद्यालय में अध्ययनरत हजारों विद्यार्थियों को क्लास रूम की कमी से जूझना पड़ रहा है।
भवन निर्माण के मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई ने महाविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
एबीवीपी कुल्लू इकाई अध्यक्ष अभिनव कश्यप ने कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन ने नए बहुमंजिला भवन निर्माण के लिए राशि का भुगतान लोक निर्माण विभाग को किया है लेकिन उसके बाद भी निर्माण कार्य का काम पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण न होने से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उन्हाेंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों के लिए छात्र संघ के चुनाव होना आवश्यक है। सरकार छात्र संघ चुनाव को भी बहाल करें ताकि लोकतांत्रिक तरीके से छात्र अपनी बात सरकार और विश्वविद्यालय प्रबंधन के समक्ष उठा सकें।
--